Jehanabad : हर टोला, हर परिवार, हर सेवा के तहत सरकारी कर्मचारी गांवों तक जाकर दे रहे हैं सेवाएं

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : हर टोला, हर परिवार, हर सेवा के तहत सरकारी कर्मचारी गांवों तक जाकर दे रहे हैं सेवाएं

जिले में विभिन्न स्थलों पर डॉ भीमराव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया गया. इन शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना एवं अंतिम छोर के व्यक्ति को सशक्त करना है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर

. जिले में विभिन्न स्थलों पर डॉ भीमराव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया गया. इन शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना एवं अंतिम छोर के व्यक्ति को सशक्त करना है. जिले के सभी प्रखंडों में कुल 45 स्थलों पर आयोजित इन शिविरों में संबंधित विभागों के प्रतिनिधि, कार्यपालक सहायक, पंचायत सचिव, विकास मित्र, जीविका दीदी तथा अन्य क्षेत्रीय कर्मी मौजूद थे. प्रत्येक स्थल के लिए नोडल पदाधिकारी एवं संपर्क सूत्र निर्धारित किये गये हैं, जिससे कार्यक्रम का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो. शिविरों में लाभार्थियों को राशन कार्ड निर्गमन एवं खाद्यान्न वितरण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन, शिक्षा से जुड़े लाभ – नामांकन, पोषण योजना तथा आंगनबाड़ी सेवाएं, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र निर्गमन एवं आधार कार्ड बनवाना या अपडेट कराना, कौशल विकास प्रशिक्षण एवं रोजगार योजनाओं से जोड़ना, आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा कार्ड का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं विभिन्न पेंशन योजनाएं (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग), नल-जल योजना, गली-नाली निर्माण एवं स्वच्छता अभियान से जुड़ी सेवाएं, बैंकिंग एवं बीमा सेवाएं (जन-धन खाता, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना), मनरेगा योजना के अंतर्गत जॉब कार्ड वितरण एवं रोजगार के अवसर, टोला संपर्क योजना तथा वासगीत पर्चा (भूमि अधिकार पत्र) का वितरण, सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत स्वरोजगार के लिए सहायता उपलब्ध कराई जा रही हैं. इस अभियान के जरिए सरकार का उद्देश्य यह है कि अब किसी भी जरूरतमंद को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें. हर टोला, हर परिवार, हर सेवा के तहत सरकारी कर्मचारी स्वयं गांवों तक जाकर सेवाएं प्रदान करेंगे. यह समावेशी विकास का एक मजबूत उदाहरण है, जो शासन को जनता के और भी करीब लाने का प्रयास है. जिला कल्याण पदाधिकारी रंजना कुमारी द्वारा काको एवं घोसी में आयोजित शिविरों का निरीक्षण भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन