Jehanabad : पैक्स गोदाम से 40 बोरा चावल व 28 किलो गेहूं की चोरी

सोनवां गांव से अज्ञात चोरों ने बीती रात्रि पैक्स गोदाम का ताला काटकर उसमें रखा 40 बोरा चावल एवं 28 किलो गेहूं चोरी कर ले भागा.
घोसी. सोनवां गांव से अज्ञात चोरों ने बीती रात्रि पैक्स गोदाम का ताला काटकर उसमें रखा 40 बोरा चावल एवं 28 किलो गेहूं चोरी कर ले भागा. इस सिलसिले में परावन पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ज्वाला कुमार ने बताया कि बीते रात्रि अज्ञात चोरों ने पैक्स गोदाम का ताला काटकर उसमें रखा 40 बोरा चावल एवं 28 किलो गेहूं चोरी कर ले भागा. इस सिलसिले में पैक्स अध्यक्ष द्वारा अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए घोसी थाने में लिखित आवेदन दिया है. इसके अतिरिक्त सोनवां गांव निवासी शंभू शर्मा के केबीन से अज्ञात चोरों ने स्टार्टर, तार, डिलिवरी पाईप एवं पंखा चोरी कर ले भागा. वहीं सोनवां गांव के विश्वनाथ पंडित के साईकिल दुकान से अज्ञात चोरों ने टायर, ट्यूब, रिम इत्यादि सामान चोरी कर ले भागा. जबकि विश्वनाथ पंडित के किराना दुकान का भी ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने किराना का सामान भी चोरी कर ले भागा. जबकि सोनवां गांव स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र सोनवां पूर्वी के सेविका कुमकुम कुमारी ने बताया कि बीती रात्रि मेरे आंगनबाड़ी केन्द्र का ताला तोड़कर सामान चोरी करने का भरपूर प्रयास किया गया है लेकिन अन्दर से ताला लगे रहने के कारण पूर्ण रूप से किवाड़ नहीं खुला जिसके कारण कोई सामान चोरी नहीं हो सका लेकिन किवाड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




