Jehanabad : हल्की बारिश से एक ही दिन में 10 डिग्री गिरा तापमान

Published by :MINTU KUMAR
Published at :28 Apr 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : हल्की बारिश से एक ही दिन में 10 डिग्री गिरा तापमान

जिले में रविवार को मौसम ने करवट ली. रविवार को अचानक हल्की बारिश होने और तेज हवा चलने के कारण जिले में एक पखवाड़े से जारी भीषण गर्मी और हिट वेब से लोगों को बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

जहानाबाद.

जिले में रविवार को मौसम ने करवट ली. रविवार को अचानक हल्की बारिश होने और तेज हवा चलने के कारण जिले में एक पखवाड़े से जारी भीषण गर्मी और हिट वेब से लोगों को बड़ी राहत मिली है. बारिश के बाद हिट बेब के रुकने से एक ही दिन में तापमान में 10 डिग्री सेंटीग्रेड की कमी आने से लोगों को प्रचंड गर्मी से बड़ी राहत मिली है. एक दिन पहले तक जहां अधिकतम तापमान जहां 43 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया था, वहीं सोमवार को को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान में भी 5 डिग्री की गिरावट आई है. सोमवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जबकि इससे पहले न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड था. मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह जिले का तापमान कमोवेश यही रहने या इसमें कुछ और कमी आने की संभावना है. मंगलवार को तापमान में दो डिग्री सेंटीग्रेड की और कमी हो सकती है. रविवार को हल्की बारिश होने और तेज हवा चलने के बाद दिन भर बदली छाई रही, जिससे लोगों में बारिश की उम्मीद बनी हुई थी. सोमवार को भी जिले में करीब दिनभर बदली छाई रही तो कहीं से हल्की बूंदाबांदी होने की भी खबर है. कहीं हल्की धूप भी निकली थी. वातावरण में आद्रता 73 परसेंट रिकॉर्ड किया गया है. हालांकि बाद में हल्की धूप उगने बारिश होने की रही सही उम्मीद खत्म हो गई. फिर भी कल की बारिश और बदली छाने से एक ही दिन में तापमान में करीब 10 डिग्री सेंटीग्रेड की कमी आई , जिससे प्रचंड गर्मी झेल रहे जिले के लोगों को बड़ी राहत मिली. आने वाले दो-तीन दिनों में दिन का तापमान 31 से 35 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रहने की संभावना है, वहीं दिन में बदली भी छाई रह सकती है. मंगलवार को भी जिले में बारिश की संभावना व्यक्ति जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन