ePaper

Jehanabad : देश को प्रधानमंत्री के निर्णय पर है भरोसा : सांसद

Updated at : 26 Apr 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : देश को प्रधानमंत्री के निर्णय पर है भरोसा : सांसद

सांसद विवेक ठाकुर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इसका जवाब पाकिस्तान को ऐसा मिलेगा, जो उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. सांसद विवेक ठाकुर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इसका जवाब पाकिस्तान को ऐसा मिलेगा, जो उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा. आने वाले दिनों में पाकिस्तान को ऐसा सबक सीखाया जायेगा जिसकी उसने कभी कल्पना नहीं की होगी. निहत्थे सैलानियों पर कायरतापूर्ण हमला कर आतंकियों ने जो अपनी नीच मानसिता का परिचय दिया है वह निंदनीय है. उक्त बातें नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में कही. विकास परिषद के तत्वावधान में नगर भवन में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 51वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने अन्य मंचस्थ अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. जहानाबाद विकास परिषद के सचिव एवं कार्यक्रम के संयोजक कुंदन कुमार ने अपने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ आगत अतिथियों का स्वागत किया. सांसद ने अपने संबोधन में दिनकर को उद्धृत करते हुए लोगों को दहेज प्रथा एवं शादी-विवाह एवं श्राद्धकर्म में होने वाले फिजुल खर्च से बचने की सलाह दी. उन्होंने दिनकर को नमन करते हुए उन्हें पुरुषार्थ, सामाजिक न्याय व क्रांति का उद्घोषक बताया, जिनकी रचनाओं को सुनकर हमारे मन में राष्ट्रवादी भावनाओं का त्वरित संचार होता है. अपने संबोधन के क्रम में उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उनके प्रयास से संसद के लाइब्रेरी के एक गैलरी का नामकरण दिनकर के नाम पर हुआ है. उन्होंने पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना व सामूहिक नरसंहार पर रोष व गहरा शोकं जताते हुए उपस्थित लोगों से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखने की अपील की. सांसद ने विपक्षी दलों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इस बार विपक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा है कि नरेंद्र मोदी जो भी कदम उठाएंगे, वे उसका समर्थन करेंगे. हालांकि प्रदेश के कुछ विपक्षी नेताओं को बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कुछ नेता चुनावी माहौल में गलत बयानी कर रहे हैं. सांसद ने प्रधानमंत्री के बीते दिन दिये बयान का हवाला देते हुए कहा कि भारत इस आतंकी हमले को हल्के में नहीं लेगा. इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा. पूरे देश को पीएम के निर्णयों पर भरोसा है. इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करने वालों में बीजेपी के दानिश इकबाल, अजय सिंह टुन्नु, अशोक वर्मा, प्रो डॉ कृष्णानंद, कृष्णा जी, सुनीता कुमारी, बीजेपी के जिला महामंत्री अनिल ठाकुर, धीरज कुमार, जिला मंत्री ब्रजेश कुमार, महेंद्र कुमार, प्रो रविशंकर कुमार, कृष्णकांत कुमार आदि शामिल रहे. मंच संचालन राकेश रंजन ने किया व वहीं धन्यवाद ज्ञापन डॉ विनोद कुमार रॉय ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन