ePaper

Jehanabad : गुम व चोरी मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिले

Updated at : 28 Apr 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : गुम व चोरी मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिले

जिले की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्र में पूर्व में खोये या फिर चोरी गये 39 मोबाइल को बरामद किया है. एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को बरामद 39 मोबाइल के मोबाइल धारकों को जिनका मोबाइल पूर्व में गुम हो गया था, उन्हें सूचित कर सौपा है.

विज्ञापन

जहानाबाद. जिले की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्र में पूर्व में खोये या फिर चोरी गये 39 मोबाइल को बरामद किया है. एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को बरामद 39 मोबाइल के मोबाइल धारकों को जिनका मोबाइल पूर्व में गुम हो गया था, उन्हें सूचित कर सौपा है. एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा है कि विभिन्न थाना क्षेत्र में लोगों से मोबाइल गुम होने की मिली शिकायत के आधार पर पुलिस सनहा दर्ज कर मोबाइल बरामदगी की दिशा में तत्परता से गंभीर होकर कार्य किया और जिसका परिणाम सकारात्मक मिला. इसी कड़ी में डीआइओ के टीम द्वारा कठिन परिश्रम व मेहनत के बाद कई लोगों के ऑपरेशन मुस्कान के तहत चेहरे पर मुस्कान लौटी है. एसपी ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी का पीठ थपथपाते हुए बधाई दी है. होरीलगंज के रहने वाले निरंजन कुमार ने बताया कि उनके मोबाइल मार्च माह में गुम हो गया था. मनियारी के रहने वाले दीपक कुमार का दस मांह पहले मोबाइल गुम हुआ था. एक महिला का ढाई साल पहले मोबाइल गायब हुई थी.उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस लौटेगी. पुलिस के इस बेहतर कार्य के लिए धन्यवाद दिया है. कई लोगों ने बताया कि खोये मोबाइल उन्हें जैसे ही मिला कि उनके चेहरे पर मुस्कान लौट गयी. मोबाइल धारकों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी की उनके मोबाइल अब उन्हें मिलेंगे. पुलिस द्वारा किए गए बेहतर प्रयास से वर्षों पूर्व गुम हुए मोबाइल मिलने पर पुलिस के कार्यो की सराहना करते हुए तहे दिल से आभार प्रकट किया है और कहा कि पुलिस निष्ठावान होकर इसी तरह से अपने कार्य के प्रति गंभीर रहे तो निश्चित तौर पर आम लोगों मेंलोगों में विश्वास बढ़ेगा. मोबाइल मिलने के बाद सभी लोग काफी गदगद दिखे. एसपी ने आम लोगों को जागरुक करते हुए कहा है कि किसी अनजान व्यक्ति से बगैर पूरी जानकारी लिए हुए प्रलोभन में आकर मोबाइल नहीं खरीदे क्योंकि मोबाइल गुम होने के बाद मिले शिकायत के आधार पर खोये मोबाइल पर पुलिस की पैनी नजर रहती है और लोकेशन मिलते ही पुलिस मोबाइल प्रयोग करने वाले लोगों को पड़कर बरामद करने की दिशा में विधि सम्मत कार्रवाई करती है. एसपी ने बताया है कि वर्ष 2023 में एसपी कार्यालय से 23 लोगों के कई मोबाइल को बरामद कर उपभोक्ता तक पहुंचाया गया है, जबकि थाना स्तर से 23 मोबाइल को बरामद कर ऑपरेशन मुस्कान के तहत लोगों को मुहैया कराया गया है. वर्ष 2024 में जनवरी-फरवरी माह में थाना स्तर से आठ, अप्रैल माह में एसपी कार्यालय से 38, अगस्त महीने में एसपी कार्यालय से 35 एवं मई से दिसंबर तक थाना स्तर से 38 खोए मोबाइल पुलिस ने तत्परता से बरामद कर लोगों तक पहुंचाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन