जहानाबाद सियासी संग्राम: जदयू विधायक ऋतुराज और राजद नेता सुदय यादव के बीच जुबानी जंग तेज

Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

प्रस कांफ्रेस करते घोषी विधायक

घोसी में जदयू विधायक ऋतुराज और पूर्व राजद विधायक सुदय यादव के बीच फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ गया. सुदय यादव ने आरोप लगाए, जिसके जवाब में ऋतुराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप खारिज किए और विकास व निगरानी कार्यों का दावा किया. राजनीतिक माहौल गर्म है.

विज्ञापन

Jehanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट) घोसी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी उस समय बढ़ गई जब जदयू विधायक ऋतुराज और राजद के पूर्व विधायक सुदय यादव के बीच सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई. मामला तब शुरू हुआ जब सुदय यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया कि घोसी विधायक ऋतुराज अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान ‘झोला भरने’ जैसी गतिविधियों में शामिल रहते हैं. इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया.

ऋतुराज ने आरोपों को खारिज किया

इसके जवाब में विधायक ऋतुराज ने जहानाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुदय यादव के आरोपों को सिरे से खारिज किया. उन्होंने कहा कि वे विधायक बनने से पहले भी अपने क्षेत्र के अस्पतालों और अन्य सरकारी विभागों का लगातार निरीक्षण करते रहे हैं और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं. ऋतुराज ने कहा कि जनता ने भरोसे के साथ उन्हें चुना है और वह उसी भरोसे पर खरा उतरने के लिए लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी अस्पताल, शिक्षा विभाग या किसी अन्य सरकारी विभाग में कमी पाई जाएगी, वहां कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी.

विधायक ने यह भी कहा कि वे नियमित रूप से अधिकारियों के साथ संवाद करते हैं और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी कराई जाती है. साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के साथ लगातार बैठक होने की बात कही.

सुदय यादव पर ऋतुराज ने भी लगाया आरोप

पूर्व विधायक सुदय यादव पर पलटवार करते हुए ऋतुराज ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में अस्पतालों, नगर पालिका और शिक्षा विभाग में कथित रूप से अनियमितताएं और वसूली जैसी स्थितियां रही हैं. उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए व्यक्तिगत आरोपों का जवाब देना जरूरी था.

इस बयानबाजी के बाद जहानाबाद की राजनीति में तनाव बढ़ गया है. अब सभी की नजर सुदय यादव की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है.

Also Read: रूपखाप गांव में जमीन और रास्ता विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 10 लोग घायल

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन