जहानाबाद में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, एक सप्ताह में एक लाख रुपये का चालान

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
वाहन चेकिंग करते हुए पुलिस पदाधिकारी

चालान काटते हुए पुलिस पदाधिकारी

Jehanabad News: जहानाबाद जिले में ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक सप्ताह में करीब एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला है. हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई.

विज्ञापन

Jehanabad News (संजय अनुराग की रिपोर्ट)

जहानाबाद जिले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक सप्ताह में विभिन्न प्रकार के वाहनों से करीब एक लाख रुपये का चालान काटा गया है. पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर जिले में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

जिलेभर में चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान

इसी क्रम में जहानाबाद शहर सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहनों की आरसी, टैक्स टोकन, फिटनेस, परमिट, पॉल्यूशन, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट और हेलमेट की जांच की जा रही है.

बिना लाइसेंस और हेलमेट वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पिछले एक सप्ताह में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न मदों में जुर्माना लगाया गया. इनमें शहरी क्षेत्र में बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 16 हजार रुपये, ट्रिपल राइडिंग में एक हजार रुपये, बिना इंश्योरेंस वाले वाहनों से छह हजार रुपये, बगैर लाइसेंस वाहन चलाने पर 50 हजार रुपये, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 11 हजार रुपये और गलत दिशा में वाहन चलाने पर 10 हजार रुपये का फाइन किया गया. इसके अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों के अन्य थाना क्षेत्रों में भी पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है.

Also Read: घोसी नगर पंचायत: सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न; अरविंद, रीता और रेणु देवी ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन