वैना में श्रीकृष्ण बाल लीलाओं से भक्तिमय हुआ माहौल, कथा सुन श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

वैना गांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।
Jehanabad News: जहानाबाद के वैना गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक प्रभंजनानंद शरण जी महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया. कथा के दौरान श्रद्धालुओं को वृंदावन जैसा आध्यात्मिक माहौल महसूस हुआ.
Jehanabad News (अश्विनी कुमार की रिपोर्ट): मोदनगंज प्रखंड के वैना गांव में प्रख्यात कथावाचक श्री प्रभंजनानंद शरण जी महाराज के सान्निध्य में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन श्रोताओं को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का जीवंत दर्शन कराया गया. कथा के दौरान भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप और उनकी नटखट लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए.
भक्ति और वात्सल्य का अनूठा संगम
कथावाचक प्रभंजनानंद जी महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में भक्ति और वात्सल्य का अद्भुत संगम देखने को मिलता है. उन्होंने अपने प्रवचन के माध्यम से ऐसा वातावरण बना दिया कि कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को साक्षात बाल गोपाल की अठखेलियों का एहसास होने लगा. कथा स्थल पर वृंदावन जैसा भक्तिमय माहौल दिखाई दिया.
बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु
इस अवसर पर कथा यजमान जितेंद्र सागर, आशुतोष कुमार, विपिन कुमार, राहुल कुमार और कन्हैया कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे. वहीं यज्ञ आयोजन समिति के सदस्य धनंजय शर्मा, विकास कुमार, सोनू विराट, नीरज, प्रकाश, चंदन, विशाल, करण, धीरज, अमन और अनिकेत समेत कई लोग आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे. पूरे इलाके में महायज्ञ और कथा को लेकर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है.
Also Read: जहानाबाद सियासी संग्राम: जदयू विधायक ऋतुराज और राजद नेता सुदय यादव के बीच जुबानी जंग तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










