Jehanabad News: बिना ड्राइविंग लाइसेंस चल रही गाड़ियों पर सख्ती, एक हफ्ते में 10 लाख का जुर्माना वसूला

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद में चेकिंग अभियान।

जहानाबाद में चेकिंग अभियान।

Jehanabad News: जहानाबाद जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में कुल 9 लाख 73 हजार 500 रुपए का चालान काटा गया है. इस कार्रवाई में सबसे ज्यादा जुर्माना बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने वालों पर लगाया गया है.

विज्ञापन

Jehanabad News (संजय अनुराग): जहानाबाद जिले में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे लगातार चेकिंग अभियान के दौरान पिछले एक सप्ताह में विभिन्न वाहनों से कुल 9 लाख 73 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है. इस विशेष अभियान के तहत जहानाबाद शहर सहित जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहनों की आरसी, टैक्स टोकन, फिटनेस, परमिट, पॉल्यूशन, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट और हेलमेट की सघन जांच की जा रही है.

शहरी क्षेत्र में बिना लाइसेंस वालों पर सबसे बड़ी कार्रवाई

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अकेले जहानाबाद शहरी क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया गया है. इसमें सबसे बड़ी कार्रवाई बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों पर हुई है, जिनसे 4 लाख 70 हजार रुपए का फाइन वसूला गया है. इसके अलावा बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों से 98 हजार रुपए, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 52 हजार 500 रुपए, बिना इंश्योरेंस वाले वाहनों से 22 हजार रुपए और नो पार्किंग के मामले में 12 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है.

ट्रिपल राइडिंग और सीट बेल्ट पर भी लगा फाइन

शहरी क्षेत्र में सुरक्षा नियमों को ताक पर रखने वाले अन्य चालकों पर भी सख्ती की गई है. ट्रिपल राइडिंग के मामलों में 8 हजार रुपए, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने पर 3 हजार रुपए और बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलाने पर 500 रुपए का चालान काटा गया है.

इसके साथ ही शहरी क्षेत्र से बाहर, जिले के विभिन्न प्रखंडों और अन्य थाना क्षेत्रों में भी स्थानीय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 3 लाख 7 हजार 500 रुपए का फाइन किया है. पुलिस प्रशासन का साफ कहना है कि सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Also Read: Patna News : जहानाबाद का टॉप-10 में शामिल अपराधी पटना जंक्शन से गिरफ्तार

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन