Patna News : जहानाबाद का टॉप-10 में शामिल अपराधी पटना जंक्शन से गिरफ्तार
पुलिस सांकेतिक तस्वीर
Patna News : एसटीएफ की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जहानाबाद जिले के वांछित और 5 हजार रुपये के इनामी अपराधी दीपक यादव को पटना जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया है.
Patna News : (नितिश सिंह की रिपोर्ट) एसटीएफ की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जहानाबाद जिले के वांछित और 5 हजार रुपये के इनामी अपराधी दीपक यादव को पटना जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया है.
आपके शहर में
लंबे समय से फरार था, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज
जानकारी के अनुसार, दीपक यादव जहानाबाद जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था. उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि दीपक यादव मूल रूप से जहानाबाद के टेहटा इलाके का रहने वाला है. वह भेलावर और मखदुमपुर थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों में वांछित था और लगातार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.
एसटीएफ ने कार्रवाई कर दबोचा
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वह पटना जंक्शन के आसपास मौजूद है और शहर से बाहर भागने की फिराक में है. इसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने जहानाबाद छोड़कर पटना में ही अपना ठिकाना बना रखा था, लेकिन एसटीएफ की सतर्कता के कारण वह ज्यादा दिन तक फरार नहीं रह सका और पकड़ा गया.
इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर का प्रण, इस काम से पहले नहीं लौटेंगे घर, आश्रम से चलाएंगे अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए