ePaper

Jehanabad : मुख्य पार्षद व इओ के बीच विवाद से नप की बैठक रही बेनतीजा

Updated at : 29 Apr 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : मुख्य पार्षद व इओ के बीच विवाद से नप की बैठक रही बेनतीजा

नगर परिषद जहानाबाद बोर्ड की बैठक मंगलवार को बेनतीजा स्थगित हो गयी. यह बैठक भी नगर परिषद के मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी के बीच के विवाद की भेंट चढ़ गया. बोर्ड की बैठक में लाइट, सफाई, नल जल सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी थी किंतु बैठक में गत बैठक की प्रोसिडिंग की संपुष्टि ही नहीं हो सकी.

विज्ञापन

जहानाबाद. नगर परिषद जहानाबाद बोर्ड की बैठक मंगलवार को बेनतीजा स्थगित हो गयी. यह बैठक भी नगर परिषद के मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी के बीच के विवाद की भेंट चढ़ गया. बोर्ड की बैठक में लाइट, सफाई, नल जल सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी थी किंतु बैठक में गत बैठक की प्रोसिडिंग की संपुष्टि ही नहीं हो सकी. पिछले दो दिसंबर को हुई बैठक की प्रोसिडिंग की स्वीकृति अभी तक नहीं हो सकी है. उक्त बैठक में कई तरह के विकास कार्यों योजना को लिया गया था जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति की जानी थी किंतु बगैर स्वीकृति के उक्त योजनाओं पर कोई भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है. इस मामले में मुख्य पार्षद रूपा देवी का आरोप है कि 2 दिसंबर की बैठक की प्रोसिडिंग को काफी समय तक लटकाए रखा गया उसे लिखा नहीं गया. जब लिखा गया तो उसमें बहुत सारे ऐसे मामले थे जो बैठक में पारित नहीं हुई थी. ऐसे मामले भी थे जो बैठक में पारित हुई थी किंतु प्रोसिडिंग में नहीं थी जिसके कारण मुख पार्षद के द्वारा उसे पर हस्ताक्षर नहीं किये गये. वहीं मुख्य पार्षद के द्वारा एक अलग प्रोसिडिंग निकाली गयी जिस पर कार्यपालक पदाधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे. इस मामले में मुख्य पार्षद का आरोप है कि नगर परिषद में लाइट, कंबल, डस्टबिन सहित अन्य खरीदारी के मामले में अनियमितता बरती गयी है, जिस पर हस्ताक्षर कराकर उसे सही ठहराने की कोशिश की जा रही है. मुख्य पार्षद रूपा देवी का कहना है कि उन्होंने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर प्रोसीडिंग लिखने में बेवजह देरी करने और बगैर हस्ताक्षर की प्रोसिडिंग वायरल करने का आरोप लगाते हुए कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत की थी. इस मामले में विभाग के अवर सचिव के द्वारा डीएम को पत्र लिखकर जांच करने का आदेश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन