Jehanabad : नेवारी में बंद घर से लाखों की संपत्ति चोरी

थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया है जिसमें चोरों ने लाखों रुपये के समान की चोरी कर ली.
मखदुमपुर. थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया है जिसमें चोरों ने लाखों रुपये के समान की चोरी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार नेवारी गांव निवासी अंजनी कुमार गौतम गया में रह कर एमआर का काम करते हैं और घर में ताला लगा रहता है जिसमें अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. इस संबंध में गृहस्वामी ने मखदुमपुर थाना में दिये आवेदन में बताया है कि उनके घर से अज्ञात चोरों ने लगभग दस लाख रुपये के सामान की चोरी कर लिया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जाकर घटनास्थल का निरीक्षण की है. आवेदन भी मिला है. मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










