जहानाबाद में बंद घर से लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर, शादी में गया था परिवार

Updated:
विज्ञापन
चोरी गया समान को दिखाते गृह स्वामी | Prabhat Khabar Network

चोरी के बाद बिखरे सामान को दिखाता गृहस्वामी.

Jehanabad Theft News : जहानाबाद के जाफरगंज में शादी में गए परिवार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। नकदी और जेवरात समेत 2 लाख की संपत्ति चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन

Jehanabad Theft News : जहानाबाद के जाफरगंज मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब दो लाख रुपये मूल्य की नकदी, जेवरात और अन्य सामान की चोरी कर ली. परिवार शादी समारोह में गया हुआ था. लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

शादी में गया था परिवार, लौटने पर सामने आई चोरी

जाफरगंज मोहल्ले के निवासी मोहम्मद सुहेल आलम ने बताया कि वह गुरुवार शाम अपने पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. शुक्रवार सुबह घर लौटने पर मुख्य दरवाजा खोलते ही कमरों का सामान बिखरा मिला और अलमारी खुली हुई थी.

नकदी और जेवरात पर किया हाथ साफ

पीड़ित के अनुसार, चोर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकद और करीब 1.30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए. चोरी हुए सामान में सोने का लॉकेट, कान के टॉप्स, दो जोड़ी पायल और बेटी की पायल शामिल हैं. इसके अलावा रसोईघर से भी राशन का सामान गायब मिला.

छत के रास्ते घर में घुसे चोर

जांच के दौरान पता चला कि चोर छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए थे. गृहस्वामी ने बताया कि दो दिन पहले भी उनके गैरेज में चोरी की घटना हुई थी. लगातार हो रही वारदातों से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है.

डायल 112 पर दी सूचना, पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

Also Read : जहानाबाद में पेड़ से गिरकर चापाकल मिस्त्री की मौत, बक्सर का रहने वाला था मृतक


विज्ञापन
Ashok Jehanabad

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन