बिजली बिल होगा कम? जहानाबाद में सोलर लोन मेले का शुभारंभ, डीएम ने लोगों से की खास अपील
सोलर लोन मेला में लगे काउंटर का निरीक्षण करते डीएम
Jehanabad Solar Loan Fair : जहानाबाद में डीएम ने सोलर लोन मेला का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर संयंत्र लगवाकर बिजली बिल में भारी बचत और अनुदान का लाभ उठाएं.
Jehanabad Solar Loan Fair : जहानाबाद नगर स्थित डीआरसीसी परिसर में आयोजित सोलर लोन मेले का उद्घाटन जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने किया. इस दौरान उन्होंने मेले में पहुंचे लोगों से प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत उपलब्ध सरकारी अनुदान और बैंक ऋण सुविधा का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की.
सोलर रूफटॉप से बिजली बिल होगा कम
डीएम ने कहा कि सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने से बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी. साथ ही यह स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देगा तथा विकसित भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के लिए इस योजना से जुड़ने का आग्रह किया.
घर-घर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र परिवारों के घरों पर अधिक से अधिक सोलर संयंत्र लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए. उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर योजना का प्रचार-प्रसार किया जाए और पात्र लाभुकों के ऑनलाइन आवेदन समयबद्ध तरीके से कराए जाएं, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस योजना का लाभ उठा सकें.
विभिन्न काउंटरों का किया निरीक्षण
डीएम ने मेले में लगाए गए विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण कर लाभुकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि लाभार्थियों को योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी आसानी से उपलब्ध हो.
बैंक और वेंडर को ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
जिला पदाधिकारी ने मेले में मौजूद विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों और अधिकृत वेंडरों को निर्देश दिया कि लाभुकों के ऑनलाइन आवेदन के बाद बैंक चयन, वेंडर चयन, ऋण प्रक्रिया और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं का अधिकतम निष्पादन मौके पर ही किया जाए. इससे लाभार्थियों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं मिल सकेंगी.
Also Read : जहानाबाद में युवती से छेड़खानी का आरोप, विरोध करने पर महिलाओं से मारपीट, 10 लोगों पर प्राथमिकी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए