जहानाबाद में युवती से छेड़खानी का आरोप, विरोध करने पर महिलाओं से मारपीट, 10 लोगों पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शकुराबाद के गोपालपुर गांव में युवती से छेड़खानी और विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक युवती के साथ छेड़खानी किए जाने और विरोध करने पर उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

घर लौट रही युवती को रोका

प्राथमिकी दर्ज कराने वाले वासुदेव यादव ने आरोप लगाया है कि 28 जुलाई की दोपहर करीब दो बजे उनकी पोती गांव के उत्तर बधार से पानी पहुंचाकर घर लौट रही थी. इसी दौरान गांव के ही प्रिंस कुमार और कृष्ण कुमार ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी.

विरोध करने पर जबरन ले जाने का आरोप

आवेदन के अनुसार जब युवती ने विरोध किया तो दोनों आरोपित उसका हाथ पकड़कर उसे जबरन गिरजा यादव के घर की ओर ले जाने लगे. इस दौरान युवती ने शोर मचाया और मदद के लिए आवाज लगाई.

बचाव करने पहुंची महिलाओं से मारपीट

युवती की आवाज सुनकर परिवार की महिलाएं बरती देवी, सुनीता देवी, मनमंती देवी और प्रमिला देवी मौके पर पहुंचीं. आरोप है कि इसके बाद महेंद्र यादव समेत कुल आठ लोगों ने मिलकर युवती और महिलाओं के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गईं.

अस्पताल में इलाज, पुलिस जांच शुरू

घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया. उपचार के बाद पीड़ित पक्ष ने शकुराबाद थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन