जहानाबाद में सांप के डंसने से 80 वर्षीय महिला की मौत, पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

मृतक वृद्ध महिला के परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद के शकुराबाद में सांप के काटने से 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

Jehanabad News: जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के नोआवां गांव में सांप के डंसने से एक 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान स्वर्गीय बुधन पंडित की पत्नी बच्ची देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन

रात में अचानक हुआ सांप का हमला

परिजनों के अनुसार बुधवार की रात खाना खाने के बाद बच्ची देवी सोने चली गई थीं. इसी दौरान उनके पैर में किसी जहरीले जीव ने काट लिया. जब उन्होंने हाथ से उसे हटाने का प्रयास किया तो सांप ने उनके हाथ में भी डंस लिया. महिला ने सांप को देखकर शोर मचाया, जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे.

सदर अस्पताल में चला इलाज

परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया और एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन भी लगाया. इसके बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई.

पीएमसीएच रेफर, रास्ते में हुई मौत

महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए गुरुवार की सुबह चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. हालांकि पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

परिवार में मचा कोहराम

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन