जहानाबाद में दो दिन से लापता बुजुर्ग का शव तालाब से बरामद, गांव में सनसनी

Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन

जहानाबाद के बिर्रा गांव में दो दिनों से लापता 75 वर्षीय बुजुर्ग श्रीराम शर्मा का शव तालाब में मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है, परिवार में मचा कोहराम.

विज्ञापन

Jehanabad News: जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड अंतर्गत बिर्रा गांव से दो दिनों से लापता एक बुजुर्ग का शव गुरुवार को गांव के पास स्थित तालाब से बरामद किया गया. शव मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बिर्रा गांव निवासी 75 वर्षीय श्रीराम शर्मा के रूप में की गई है.

सुबह टहलने निकले थे, फिर नहीं लौटे

मृतक के परिजनों के अनुसार श्रीराम शर्मा 28 जुलाई की सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे. काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला.

पुलिस को दी गई थी सूचना

मृतक के पोते ने बताया कि परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की. जब कहीं पता नहीं चला तो मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी गई. इसके बावजूद दो दिनों तक उनका कोई पता नहीं चल सका.

गांव के तालाब में तैरता मिला शव

गुरुवार को ग्रामीणों ने गांव के तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान श्रीराम शर्मा के रूप में की. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बुजुर्ग दो दिनों तक कहां थे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

शव मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है.


विज्ञापन
Sanjay Anurag

लेखक के बारे में

By Sanjay Anurag

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन