ePaper

Jehanabad : छापेमारी अभियान में चार शराब तस्कर धराये

Updated at : 02 May 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : छापेमारी अभियान में चार शराब तस्कर धराये

जिले की पुलिस लगातार शराब तस्करों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चला शराब के अड्डों को ध्वस्त करते हुए माफियाओं पर नकेल कसने में जुटी है.

विज्ञापन

जहानाबाद. जिले की पुलिस लगातार शराब तस्करों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चला शराब के अड्डों को ध्वस्त करते हुए माफियाओं पर नकेल कसने में जुटी है. शराबबंदी को पूर्ण रूप से लागू कराने के उद्देश्य से बीती रात जहानाबाद के उत्पाद पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन चला, जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों से पीने एवं बेचने के आरोप में कई लोगों को पकड़ा गया है. वहीं शराब की भट्ठी को भी ध्वस्त करते हुए बड़ी मात्रा में जमीन के अंदर ड्रम व तसला में शराब बनाकर छिपा कर रखे गये जावा महुआ को बरामद किया गया है जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया. उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय के निर्देश पर गुरुवार की रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें जिले के नगर थाना क्षेत्र के इरकी, वभना, ओकरी, नवाबगंज, बेला, बर्रा, चातर, मकरपुर, विशुनगंज, आंकोपुर, सरेन, पलेया, कुमरडीह जैसे दर्जनों जगह पुलिस बल पहुंच सघन तलाशी ली. तलाशी के क्रम में पुलिस ने शराब बेचने एवं पीने के आरोप में कई लोगों को पकड़ा है. उन्होंने बताया कि पकड़े गये लोगों में 4 बेचने वाले हैं. जबकि शराब के अड्डे से पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण को भी नष्ट किया है. विभिन्न जगहों पर तलाशी के क्रम में पुलिस ने 24 लीटर देसी शराब बरामद किया है. वहीं 8600 किलो जावा महुआ बरामद किया गया है जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया. शराब के खिलाफ ड्रोन एवं खोजी कुत्ता के सहयोग से करीब डेढ दर्जन जगहों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि शराब के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. शराब माफियाओं पर पड़ रहे रेड से शराब बेचने एवं पीने वालों में हड़कंप मचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन