Jehanabad : मैरेज हॉल में हुई अगलगी की घटना में नामजद प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : मैरेज हॉल में हुई अगलगी की घटना में नामजद प्राथमिकी दर्ज

नगर थाना क्षेत्र के कृष्ण महिला कॉलेज के समीप बीती रात निजी मैरेज हॉल में हुई अगलगी की घटना में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस संदर्भ में गया जिले के खिजरसराय थाना अंतर्गत रौनिया गांव निवासी विद्यानंदन शर्मा ने नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के कृष्ण महिला कॉलेज के समीप बीती रात निजी मैरेज हॉल में हुई अगलगी की घटना में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस संदर्भ में गया जिले के खिजरसराय थाना अंतर्गत रौनिया गांव निवासी विद्यानंदन शर्मा ने नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि 26 अप्रैल की रात खेतान लेन स्थित निजी मैरेज हॉल में दो अज्ञात लोग के साथ धमकी देने वाला अरवल जिले के करपी थाना अंतर्गत बेलखरी गांव के रहने वाले धनंजय शर्मा जो फिलहाल पूर्वी ऊंटा रेलवे लाइन किनारे मकान बना कर रहते हैं, वह पहले मैरेज हॉल को एग्रीमेंट पर चलाते थे, उनके बोलने पर पैसा वापस किया गया. इसके बाद धमकी एवं आग लगाने की हरकत की गयी. शिकायतकर्ता ने बताया है कि नामजद अभियुक्त द्वारा ही दो अन्य लोगों के साथ अगलगी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसे आग लगाकर भागते लोगों को हमने देखा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन