Jehanabad : महिला संवाद वाहन कर्मी के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : महिला संवाद वाहन कर्मी के साथ मारपीट

शकुराबाद थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव में महिला संवाद करने गए वाहन कर्मी के साथ मारपीट किया गया. बताया जाता है कि महिला संवाद वाहन महिला संवाद करने के लिए मीरगंज गांव गया हुआ था.

विज्ञापन

रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव में महिला संवाद करने गये वाहन कर्मी के साथ मारपीट किया गया. बताया जाता है कि महिला संवाद वाहन महिला संवाद करने के लिए मीरगंज गांव गया हुआ था. संवाद कराकर लौटने के दौरान वाहन चालक शौच करने खेत की तरफ चला गया तभी गाड़ी पर सवार एक कर्मी अशोक कुमार महिला संवाद वाहन को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया तभी मीरगंज गांव के समीप महिला संवाद वाहन एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रगड़ दिया. स्कॉर्पियो गाड़ी के रगड़ने से गुस्साए स्कार्पियो चालक ने गाड़ी चला रहे अशोक कुमार की पिटाई कर दी. हल्ला सुनकर गाड़ी के चालक ने डायल 112 पर फोन कर दिया. महिला संवाद वाहन के चालक ने बताया कि क्षति पूर्ति के रूप में स्कार्पियो चालक को पांच हजार रुपये भुगतान किया गया, तब जाकर स्कार्पियो चालक ने महिला संवाद वाहन को जाने दिया इसके बाद पुलिस महिला संवाद वाहन को अपने साथ थाने लेकर आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन