Jehanabad : पांच घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : पांच घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

33 हजार वोल्ट ट्रांसमिशन लाइन में आयी खराबी के कारण शनिवार को क्षेत्र में पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

काको

. 33 हजार वोल्ट ट्रांसमिशन लाइन में आयी खराबी के कारण शनिवार को क्षेत्र में पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बिजली नहीं रहने के कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई जिससे आम लोगो को काफ़ी परेशानी झेलनी पड़ी. मामले मे पूछे जाने पर जेई नवीन कुमार ने बताया कि जहानाबाद के राजाबाजार के समीप 33 हजार वोल्ट की लाइन में फॉल्ट आ गया था जिसे ठीक करने का कार्य किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने बताया की लाइन को ठीक कर देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन