Jehanabad : ट्रैक पार रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : ट्रैक पार रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

पटना-गया रेलखंड पर गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. युवक इयरफोन लगा रखा था और ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक सुपरफास्ट ट्रेन आ गयी और वह उसकी चपेट में आ गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड पर गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. युवक इयरफोन लगा रखा था और ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक सुपरफास्ट ट्रेन आ गयी और वह उसकी चपेट में आ गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना पाकर तुरंत रेलवे पुलिस और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. हालांकि मृतक युवक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.स्थानीय लोगों ने बताया कि रांची हटिया सुपर एक्सप्रेस की चपेट में आने से यह हादसा हुआ. ट्रेन की चपेट में आने के बाद करीब 10 मिनट तक रेल सेवा बाधित रही. हालांकि बाद में ट्रेन को रवाना कर दिया गया. घटनास्थल पर पहुंचे आरपीएफ एएसआइ शिव शंकर कुमार ने बताया कि मृतक युवक हेडफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन