Jehanabad : शॉर्ट-सर्किट से मैरेज हॉल में लगी आग पांच लाख की संपत्ति जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : शॉर्ट-सर्किट से मैरेज हॉल में लगी आग पांच लाख की संपत्ति जलकर राख

शहरी क्षेत्र के श्रीकृष्ण महिला काॅलेज के समीप संचालित महामाया मैरेज हॉल में शुक्रवार की देर रात शॉर्ट-सर्किट से आग लग गयी. आग लगते ही मैरेज हॉल में रखा लाखों का फर्नीचर जलकर राख हो गया. अगलगी की घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गयी. जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने में जुट गयी.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. शहरी क्षेत्र के श्रीकृष्ण महिला काॅलेज के समीप संचालित महामाया मैरेज हॉल में शुक्रवार की देर रात शॉर्ट-सर्किट से आग लग गयी. आग लगते ही मैरेज हॉल में रखा लाखों का फर्नीचर जलकर राख हो गया. अगलगी की घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गयी. जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने में जुट गयी. काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. मैरेज हॉल संचालक मधुकर कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात उन्हें जानकारी मिली कि उनके मैरज हॉल में आग लग गया है. जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तथा अगलगी की जानकारी अग्निशमन विभाग को दिया. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया है. उन्होंने बताया कि इस अगलगी की घटना में पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है. मैरेज हॉल में रखा टेबल, कुर्सी, मंडप बनाने की सामग्री सहित शादी-विवाह में काम आने वाले अन्य सजावटी सामान जलकर नष्ट हो गया है. वहीं इस संबंध में अग्निशमन विभाग के विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. शॉर्ट-सर्किट से आग लगी थी. करीब पांच लाख से अधिक का नुकसान संचालक द्वारा होने की बात बतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन