Jehanabad : लोदीपुर महादलित टोला में घर में लगी आग

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : लोदीपुर महादलित टोला में घर में लगी आग

कोकरसा पंचायत के लोदीपुर महादलित टोला में शनिवार को अचानक आग लगने से एक गरीब परिवार का पूरा घर जलकर राख हो गया. पीड़ित परमेश्वर मांझी के घर में आगजनी की इस घटना में घर में रखा सारा सामान अनाज, वस्त्र, बर्तन एवं अन्य जरूरी चीजें पूरी तरह से नष्ट हो गईं.

विज्ञापन

हुलासगंज. कोकरसा पंचायत के लोदीपुर महादलित टोला में शनिवार को अचानक आग लगने से एक गरीब परिवार का पूरा घर जलकर राख हो गया. पीड़ित परमेश्वर मांझी के घर में आगजनी की इस घटना में घर में रखा सारा सामान अनाज, वस्त्र, बर्तन एवं अन्य जरूरी चीजें पूरी तरह से नष्ट हो गईं. आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र भ्रमण कर रहे पूर्व सांसद डॉ जगदीश शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. शर्मा ने मौके पर ही अंचलाधिकारी एवं सिविल एसडीओ से फोन पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने की अनुशंसा की. उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अपने स्तर से भी हर संभव सहायता करेंगे और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जायेगा. पूर्व सांसद ने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन और समाज दोनों को मिलकर मदद करनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार फिर से अपने जीवन को पटरी पर ला सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन