Jehanabad : छापेमारी में 65 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

Published by :MINTU KUMAR
Published at :29 Apr 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : छापेमारी में 65 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

कड़ौना थाने की पुलिस ने शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने मुठेर मुसहर टोली स्थित शराब के अड्डे से बिक्री के लिए तस्कर द्वारा छिपा कर रखी गयी 65 लीटर शराब बरामद की है.

विज्ञापन

जहानाबाद

. कड़ौना थाने की पुलिस ने शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने मुठेर मुसहर टोली स्थित शराब के अड्डे से बिक्री के लिए तस्कर द्वारा छिपा कर रखी गयी 65 लीटर शराब बरामद की है. थानाध्यक्ष पवन कुमार दास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मुठेर मुसहर टोली में शराब का धंधा किया जाता है. सूचना के आलोक में छापेमारी की गई. पुलिस शराब के अड्डे पर पहुंचकर छापेमारी शुरू की तभी पुलिस को देखकर दो व्यक्ति भागने लगे जिसे पुलिस खदेड़कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन संकीर्ण गलियों का फायदा उठाकर शराब तस्कर भाग निकले. थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने रंजीत मांझी के घर से 30 लीटर एवं उदय मांझी के घर से प्लास्टिक के विभिन्न गैलन में रखे 35 लीटर समेत कुल 65 लीटर शराब बरामद किया है. बरामद शराब के आधार पर पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तस्कर को गिरफ्तार करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन