Jehanabad : इरकी में आपसी रंजिश में घर में घुसकर की मारपीट

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के इरकी में बीते दिन आपसी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

जहानाबाद.

नगर थाना क्षेत्र के इरकी में बीते दिन आपसी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में इरकी के रहने वाले सनम इकबाल ने नगर थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि 29 दिसंबर को जब मैं घर पर था.

इस क्रम में जौहर आलम, फिरदौस आलम समेत चार नामजद एवं चार अज्ञात लोग गाली-गलौज करते हुए जबरदस्ती घर के अंदर प्रवेश कर गये व मेरे भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया. जब मैं बचाने गया तो मेरे साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया एवं जाने के क्रम में सोने का चेन छीन लिया. सूचक का आरोप है कि घर के बाहर खड़ी जेवा खातून समेत कई लोग मारपीट में शामिल हो गये और मारपीट करते हुए घर से निकलने के क्रम में 2000 रूपये छीन कर फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन