''''मृत सफाईकर्मी की बेटी को इपीएफ सहित अन्य लाभ दें''''
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jun 2024 11:53 PM
नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय से मिलकर नगर परिषद के एक पूर्व सफाईकर्मी मनोज कुमार के इपीएफ सहित अन्य सभी बकाया पैसा उसकी बेटी को दिलाने की मांग की.
जहानाबाद. नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय से मिलकर नगर परिषद के एक पूर्व सफाईकर्मी मनोज कुमार के इपीएफ सहित अन्य सभी बकाया पैसा उसकी बेटी को दिलाने की मांग की. नगर परिषद के सफाईकर्मी मनोज कुमार की तीन साल पहले मौत हो गयी थी, किंतु अभी तक उनके इपीएफ सहित अन्य लाभ उनकी पत्नी शांति देवी को नहीं दिया गया, जिसके कारण पैसे के अभाव में उक्त सफाईकर्मी की पत्नी शांति देवी का बेहतर ढंग से इलाज नहीं हुआ और उसकी भी मौत हो गयी. इसी को लेकर नगर परिषद के सफाईकर्मी पूर्व सफाईकर्मी की पत्नी शांति देवी की लाश के साथ गुरुवार को नगर परिषद के समक्ष प्रदर्शन किये थे. इसके बाद शुक्रवार को उन लोगों ने जहानाबाद के जिलाधिकारी से मिलकर उनके बकाया पैसे दिलाने की मांग की, ताकि बगैर मां-बाप के सफाईकर्मी की बेटी का जीवन-यापन हो सके. उन लोगों ने उनकी बेटी को नगर परिषद में नौकरी दिलाने की भी मांग की. इस मौके पर मनोज कुमार और शांति देवी की बेटी प्रीति कुमारी ने बताया कि उसकी मम्मी पिछले तीन साल से पापा के बकाये पैसे के लिए नगर परिषद दौड़ रही थी, किंतु यहां के अकाउंटेंट पैसे के भुगतान में कोई सहयोग न कर केवल उसकी मम्मी को टहला रहे थे. उसकी मम्मी बीमार रहती थी. घर में पैसा नहीं रहने के कारण उनका बेहतर ढंग से इलाज नहीं हो सका और उनकी मृत्यु हो गयी. प्रीति ने इसका आरोप नगर परिषद के अकाउंटेंट पर लगाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










