भेलबिगहा गांव में खेलने के दौरान कुंए में गिरी बच्ची, मौत

ेलबिगहा गांव में कुंए में डूबकर ढाई वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गयी. घटना के संबंध में ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भेलूबिगहा गांव निवासी रामप्रीत यादव की ढाई वर्षीय पौत्री खेलने के क्रम में घर के पास कुंए में गिर पड़ी जिससे उसकी मौत हो गयी.
काको
. भेलबिगहा गांव में कुंए में डूबकर ढाई वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गयी. घटना के संबंध में ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भेलूबिगहा गांव निवासी रामप्रीत यादव की ढाई वर्षीय पौत्री खेलने के क्रम में घर के पास कुंए में गिर पड़ी जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी परिजनों को तब लगी जब वह काफी देर तक घर में नहीं देखी गई. परिजनों ने जब इधर-उधर उसकी खोजबीन प्रारंभ की तो उसका शव कुंए में तैरता पाया गया जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसे कुंए से बाहर निकाल कर उसे स्थानीय डॉक्टरों के पास इलाज के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी मौत की खबर पाकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे जिससे पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




