Jehanabad : पांच मामलों की हुई सुनवाई दो का किया गया निष्पादन

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिले में पारदर्शी और समयबद्ध प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुनिश्चित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीएम अलंकृता पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ मे लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त 05 अपीलीय मामलों की सुनवाई की गयी

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. जिले में पारदर्शी और समयबद्ध प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुनिश्चित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीएम अलंकृता पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ मे लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त 05 अपीलीय मामलों की सुनवाई की गयी. इस सुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 02 मामलों पर विचार किया गया व कई मामलों का तत्काल निष्पादन भी सुनिश्चित किया गया. इस सुनवाई में डीएम ने विभागीय प्राधिकारियों से जवाब-तलब किया. संबंधित प्राधिकारो की उपस्थिति में मामलों का संज्ञान लेकर जिला पदाधिकारी ने समाधान सुनिश्चित किया. कुछ प्रकरणों में तकनीकी तथ्यों के गहन परीक्षण की आवश्यकता महसूस की गयी. ऐसे मामलों में विस्तृत जांच प्रतिवेदन की मांग करते हुए डीएम ने संबंधित प्राधिकारों को अगली सुनवाई में साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन