इक्किल ढोढा में झोंपड़ीनुमा घर में लगी आग, 14 मवेशी जले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Apr 2024 10:54 PM
टेहटा थाना क्षेत्र के इक्किल ढोढा गांव में शुक्रवार को झोंपड़ीनुमा मकान में आग लगने से कई मवेशी जलकर राख हो गये. वहीं मकान में रखे कई सामान भी जलकर नष्ट हो गये. अगलगी की घटना में तीन गाय, एक भैंस, भैंस का दो बच्चा, 10 बकरी, दो पंखा, साइकिल, खटिया व चौकी भी जलकर राख हो गयी.
मखदुमपुर. टेहटा थाना क्षेत्र के इक्किल ढोढा गांव में शुक्रवार को झोंपड़ीनुमा मकान में आग लगने से कई मवेशी जलकर राख हो गये. वहीं मकान में रखे कई सामान भी जलकर नष्ट हो गये. अगलगी की घटना में तीन गाय, एक भैंस, भैंस का दो बच्चा, 10 बकरी, दो पंखा, साइकिल, खटिया व चौकी भी जलकर राख हो गयी. वहीं कई मवेशी बुरी तरह जलकर घायल हो गये. जानकारी के अनुसार इक्किल ढोढा निवासी आयुष कुरैशी का झोपड़ीनुमा मकान था. इसमें शुक्रवार की दोपहर एकाएक आग लग गया. आग की लपटें देख ग्रामीण बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन मकान में बंधे कई मवेशी जलकर राख हो गये. इस बाबत गृहस्वामी ने बताया कि आगजनी की घटना में लाखों रुपये की मवेशी व सामान जलकर नष्ट हो गये हैं. इस मामले में सीओ को आवेदन दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










