बल्लेबाज के शॉट से बुझ गई स्टेडियम की फ्लडलाइट, क्या है इस वीडियो की असली सच्चाई

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
Devon Conway's shot knocks out the floodlight.

डेवोन कॉनवे के शॉट से बुझ गई फ्लडलाइट

Devon Conway: क्रिकेट के मैदान पर आपने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज शॉट और रिकॉर्ड बनते देखे होंगे, लेकिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दौरान एक ऐसी अविश्वसनीय घटना घटी जिसे देखकर सभी दंग रह गए. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज के एक गगनचुंबी शॉट ने स्टेडियम की फ्लडलाइट को ही बंद कर दिया.

विज्ञापन

Devon Conway: सोशल मीडिया पर इन दिनों क्रिकेट के मैदान का एक बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे एक मैच के दौरान कीवी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने ऐसा जोरदार शॉट मारा कि गेंद सीधे स्टेडियम की फ्लडलाइट से जा टकराई और पूरे टावर की बत्ती गुल हो गई. इस वीडियो को देखकर कई लोग हैरान हैं, लेकिन क्या वाकई ऐसा हुआ है. आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो के पीछे का सच.

वीडियो में क्या दिखाया गया है

वायरल हो रहे इस एडिटेड वीडियो में देखा जा सकता है कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग की गेंद पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे एक बड़ा शॉट खेलते हैं. गेंद हवा में बहुत ऊंची जाती है और जैसे ही वह फ्लडलाइट के पैनल से टकराती है, एक तेज चिंगारी के साथ पूरे टावर की लाइटें बंद हो जाती हैं. इसके बाद मैदान पर अंधेरा छा जाता है और इंग्लैंड के खिलाड़ी अंपायर की तरफ हाथ उठाकर मैच रोकने का इशारा करने लगते हैं. वीडियो में कमेंटेटर की आवाज को भी इस तरह से एडिट किया गया है जिससे लगे कि वह इस घटना पर लाइव चिल्ला रहे हैं.

लोग हुए भ्रमित

इस वीडियो को ‘क्रिक मैडनेस’ नाम के एक सोशल मीडिया पेज द्वारा साझा किया गया है, जिसके बाद से यह इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. कई क्रिकेट प्रेमी इसे पहली नजर में सच मान बैठे और खिलाड़ी की ताकत की तारीफ करने लगे. यह एआई द्वारा निर्मित एक मनोरंजक वीडियो है. हालांकि, प्रभात खबर इस फेक वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

क्या है वीडियो की असली सच्चाई

अगर आप भी इस वीडियो को देखकर इसे सच मान रहे हैं, तो आपको बता दें कि यह पूरी तरह से एक ‘फेक’ वीडियो है. इस वीडियो को एआई और डिजिटल एडिटिंग टूल्स की मदद से तैयार किया गया है. असल में मैच के दौरान ऐसा कोई वाकया नहीं हुआ था, जिसमें गेंद लगने से स्टेडियम की लाइट बंद हुई हो. एआई तकनीक का इस्तेमाल करके असली मैच के फुटेज में बदलाव किया गया है ताकि यह बिल्कुल वास्तविक और रोमांचक लगे.

मैच की स्थिति

इस घटना के समय न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में संघर्ष कर रही थी. टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 87 रन था. कीवी टीम को जीत के लिए अभी भी 167 रनों की दरकार थी, जबकि इंग्लैंड को जीत के लिए केवल 4 विकेट चाहिए थे. ग्लेन फिलिप्स 18 रन बनाकर खेल रहे थे और उनके साथ डेवोन कॉनवे 27 रन पर नाबाद थे.

यह भी पढ़े- तमीम इकबाल बने BCB के नए अध्यक्ष, 4 साल का होगा कार्यकाल

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola