तमीम इकबाल बने BCB के नए अध्यक्ष, 4 साल का होगा कार्यकाल

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

तमीम इकबाल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Tamim Iqbal: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को निर्विरोध बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है. रविवार को हुए चुनावों में मिली इस जीत के बाद, तमीम अगले चार वर्षों तक बोर्ड की कमान संभालेंगे.

विज्ञापन

Tamim Iqbal: पूर्व राष्ट्रीय कप्तान तमीम इकबाल को निर्विरोध रूप से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. रविवार को ढाका में हुए चुनावों में जीत के बाद वे अगले चार साल तक इस पद पर बने रहेंगे. 37 वर्षीय तमीम इससे पहले अप्रैल महीने से बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे, जब सरकार ने बीसीबी के पिछले निदेशक मंडल को भंग कर दिया था. वे BCB के 21वें अध्यक्ष बने हैं.

विज्ञापन

पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया था संन्यास

गौरतलब है कि फरवरी 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले तमीम ने पिछले साल जनवरी में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उन्होंने बांग्लादेश के लिए अपना आखिरी मुकाबला सितंबर 2023 में खेला था.

भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद हुआ था बदलाव

यह चुनाव बांग्लादेश सरकार द्वारा अप्रैल में गठित एक अंतरिम संस्था के तहत आयोजित कराए गए थे. इससे पहले सरकार ने एक जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर पूर्व अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के नेतृत्व वाली पिछली निर्वाचित संस्था को भंग कर दिया था. जांच समिति ने अमीनुल इस्लाम और उनके बोर्ड सदस्यों को भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया था और बोर्ड के संविधान में सुधार की सिफारिश की थी. इसके बाद ही तमीम को अंतरिम कमान सौंपी गई थी, और अब वे BCB के 21वें अध्यक्ष बन गए हैं.

फहीम सिन्हा बने उपाध्यक्ष

चुनाव संपन्न होने के बाद आयोजित हुई पहली बोर्ड बैठक में फहीम सिन्हा को बोर्ड का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. उन्हें चुनाव में 66 वोट मिले थे. फहीम की नियुक्ति के साथ ही अब 25 सदस्यीय बोर्ड का गठन पूरी तरह संपन्न हो गया है, जो अगले चार साल तक बांग्लादेश क्रिकेट का संचालन और प्रबंधन संभालेगा.

कैसा रहा है तमीम इकबाल का क्रिकेट करियर

फॉर्मेटमैचकुल रनऔसत (Avg)शतक (100s)अर्धशतक (50s)
टेस्ट705,13438.891031
वनडे2438,35736.651456
टी-20781,75824.080107

यह भी पढ़े- एमएस धोनी और कनिका कपूर करेंगे ग्रैंड ओपनिंग, झारखंड T20 लीग में एंट्री बिल्कुल फ्री

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola