बिजली विभाग के लाइनमैन के साथ की मारपीट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jun 2024 11:23 PM

विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के खेतान लेन में विद्युत विभाग द्वारा चलाये गये चेकिंग से खफा उपभोक्ता के परिचित द्वारा बिजली विभाग के लाइनमैन के साथ गाली-गलौज व मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. थाना क्षेत्र के खेतान लेन में विद्युत विभाग द्वारा चलाये गये चेकिंग से खफा उपभोक्ता के परिचित द्वारा बिजली विभाग के लाइनमैन के साथ गाली-गलौज व मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में विद्युत विभाग के पूर्वी शाखा के लाइनमैन जयनंदन प्रसाद ने नगर थाने में एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि बीते दिन खेतान लेन में चेकिंग अभियान चल रहा था. छापेमारी अभियान में मैं भी शामिल था. इसी क्रम में जब हम विद्युत उपकेंद्र जहानाबाद में बैठे थे तो शास्त्री नगर के मंटू कुमार ने गेट पर फोन कर बुलाया एवं गाली-गलौज करते हुए बोला कि तुम खेतान लेन के रहने वाले बच्ची देवी पर बिजली चोरी का केस कराया है. तुमको जान से मार देंगे और मारपीट करने लगा. साथ ही धमकी भरे लहजे में कहा कि तुमको विभाग में काम नहीं करने देंगे. नौकरी छोड़कर यहां से चले जाओ. सूचक का आरोप है कि मारपीट एवं जानलेवा हमला करने में मंटू के अलावे तीन अज्ञात लोग शामिल थे. आरोपितों के हमले के बाद मैं किसी तरह पावर सब स्टेशन के अंदर भाग कर अपनी जान बचाया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन