Jehanabad : एनएच-33 पर गैस वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, हंगामा

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : एनएच-33 पर गैस वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, हंगामा

शनिवार की शाम जहानाबाद–एकंगरसराय राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर निजामुद्दीनपुर के समीप एक गैस वाहन की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान नूरजहां (60 वर्ष) के रूप में हुई है

विज्ञापन

जहानाबाद. शनिवार की शाम जहानाबाद–एकंगरसराय राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर निजामुद्दीनपुर के समीप एक गैस वाहन की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान नूरजहां (60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो परसबिगहा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव की निवासी थीं. जानकारी के अनुसार नूरजहां अपने बेटे वसीम अंसारी के साथ बाइक पर सवार होकर एकंगरसराय जा रही थीं. वहां उनकी पोती रहती है, जिससे मिलने वे निकली थीं. इसी दौरान निजामुद्दीनपुर मोहल्ले के पास पीछे से आ रहे गैस वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उनका बेटा बाल-बाल बच गया. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को जाम कर दिया और दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी व मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, हादसे के बाद गैस वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन