Jehanabad News : डीएम ने की 12 अपीलों की सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad News : डीएम ने की 12 अपीलों की सुनवाई

जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने अपने कार्यालय कक्ष में लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त अपीलीय मामलों की सुनवाई की.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. जिले में पारदर्शी और समयबद्ध प्रशासनिक कार्य प्रणाली को सुनिश्चित करने की दिशा में जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने अपने कार्यालय कक्ष में लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त अपीलीय मामलों की सुनवाई की. सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 12 मामलों पर विचार किया गया, जिनमें से पांच मामलों का तत्काल निष्पादन सुनिश्चित किया गया. डीएम ने संबंधित प्राधिकारियों की उपस्थिति में मामलों की समीक्षा करते हुए न्यायसंगत और पारदर्शी समाधान देने का निर्देश दिया. कुछ मामलों में तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की आवश्यकता महसूस की गयी. इस पर डीएम ने विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने और अगली सुनवाई में आवश्यक साक्ष्यों सहित उपस्थित होने का निर्देश दिया. डीएम ने स्पष्ट कहा कि मामलों के निस्तारण में गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जायेगा. इन अपीलीय मामलों में अतिक्रमण, भूमि विवाद, नाले की उड़ाही, भुगतान संबंधित शिकायतें प्रमुख थीं. सुनवाई में सभी विभागीय पदाधिकारी एवं परिवादी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन