बिहार बंद पर जहानाबाद में हाई अलर्ट, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, कंट्रोल रूम से जिलेभर की निगरानी

Updated:
विज्ञापन
शहर में सुरक्षा इंतजारों का जायजा लेते एसपी | Prabhat Khabar Network

शहर में सुरक्षा इंतजारों का जायजा लेते एसपी | Prabhat Khabar Network

बिहार बंद के दौरान जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए एसपी ने खुद मोर्चा संभाला है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती और गश्त बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन

Jehanabad News : बिहार बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहानाबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रही. पुलिस अधीक्षक किरण कुमार शनिवार सुबह से ही शहर की सड़कों पर उतरे और प्रमुख चौक-चौराहों तथा संवेदनशील स्थलों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने पुलिस बल की मुस्तैदी, तैनाती और सतर्कता की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान एसपी ने शहर और आसपास के इलाकों में विधि-व्यवस्था की स्थिति का आकलन किया. उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आम लोगों के साथ शालीन व्यवहार करने, संवेदनशील स्थलों पर पूरी सतर्कता बरतने और किसी भी परिस्थिति से कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण तरीके से निपटने के निर्देश दिए.

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था से संवेदनशील इलाकों की निगरानी

बिहार बंद को देखते हुए जिले के संवेदनशील इलाकों में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई. प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई, जबकि बड़ी संख्या में गश्ती दल लगातार भ्रमण करते रहे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

कंट्रोल रूम से पूरे जिले पर रखी गई नजर

जिले में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कंट्रोल रूम से लगातार की जाती रही. इसके अलावा पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक और अन्य वरीय अधिकारी स्वयं विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर कानून-व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे. सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस भी पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात रही.

अफवाहों से बचने की अपील

पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने कहा कि बिहार बंद के दौरान जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने, शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की.


विज्ञापन
Sanjay Anurag

लेखक के बारे में

By Sanjay Anurag

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन