कलेर में दुकान से नगदी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कलेर के उसरी बाजार में एक युवक गल्ले की दुकान से नकदी चुराकर भाग रहा था. ग्रामीणों और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ा. पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी है.

विज्ञापन

कलेर के मेहंदिया थाना क्षेत्र के उसरी बाजार स्थित एक गल्ले की दुकान से नगदी चोरी कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया. बताया जाता है कि उक्त युवक दुकान से पैसा निकालकर भागने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान लोगों ने उसकी पहचान कर ली और इसकी सूचना पुलिस को दी.

विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिलते ही युवक उसरी बाजार से भागकर बख्तर गांव में छिपने का प्रयास करने लगा. इसी बीच ग्रामीणों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से उसे पकड़ लिया गया. पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए मेहंदिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गला की दुकान कलंदरा ग्राम निवासी अंकुश कुमार का था जबकि चोरी करते हुए व्यक्ति की पहचान सूरज कुमार ग्राम उसरी नीमा के रूप में की गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन