बिहार बंद के बीच जहानाबाद में रेलवे ट्रैक पर हाई अलर्ट, RPF-GRP ने संभाला मोर्चा

Updated:
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर गश्त लगाते पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network

रेलवे ट्रैक पर गश्त लगाते पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network

बिहार बंद के दौरान जहानाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. आरपीएफ और जीआरपी की टीम रेलवे ट्रैक पर लगातार गश्त कर रही है ताकि ट्रेन परिचालन बाधित न हो.

विज्ञापन

Jehanabad News : नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित बिहार बंद के दौरान जहानाबाद जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए. प्रशासन ने पटना-गया रेलखंड पर विशेष निगरानी रखते हुए रेलवे ट्रैक और स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी.

रेलवे ट्रैक पर आरपीएफ-जीआरपी की लगातार गश्त

बिहार बंद के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और जिला पुलिस के जवान सुबह से ही रेलवे ट्रैक और प्लेटफॉर्म पर गश्त करते रहे. सुरक्षा बलों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी उपद्रवी रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर रेल परिचालन बाधित न कर सके.

पिछले प्रदर्शन से लिया सबक

प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था इसलिए भी मजबूत की, क्योंकि पिछले दिन छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर हंगामा किया था. इस दौरान पत्थरबाजी की घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा था.

रेल परिचालन बाधित न हो, इस पर रहा फोकस

शनिवार को पूरे दिन रेलवे ट्रैक और स्टेशन परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती बनी रही. प्रशासन लगातार निगरानी करता रहा ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो और पटना-गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहे.


विज्ञापन
Ashok Jehanabad

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन