Jehanabad : सामूहिक प्रयास और गांवों की स्वच्छता को नयी गति देने पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : सामूहिक प्रयास और गांवों की स्वच्छता को नयी गति देने पर हुई चर्चा

डीएम के निर्देश पर डीडीसी डॉ प्रीति की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सामूहिक प्रयास एवं ग्रामीण स्वच्छता को नयी गति देने पर विशेष चर्चा हुई

विज्ञापन

जहानाबाद नगर

. डीएम के निर्देश पर डीडीसी डॉ प्रीति की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सामूहिक प्रयास एवं ग्रामीण स्वच्छता को नयी गति देने पर विशेष चर्चा हुई. बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. स्वच्छता सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित, सभी पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय एवं ग्रामीण हाट-बाजारों में शौचालय, कचरा निबटान के लिए डस्टबिन तथा स्वच्छ परिसर (5 मीटर के दायरे में) की अनिवार्यता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. वार्डों से नियमित कचरा उठाव एवं उसका भौतिक सत्यापन प्रखंड एवं जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा. ्वच्छता संबंधी गतिविधियों पर होने वाला भुगतान अब सीएफएमएस मॉड्यूल्स के माध्यम से संबंधित प्रखंडों द्वारा जिला स्तर के मार्गदर्शन में किया जाएगा. जिले में आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट की स्थापना की योजना बनाई जा रही है. इसके लिए संबंधित प्रखंडों से अपशिष्ट का गणना प्रतिवेदन मांगा गया है. पंचायत भवनों एवं अपशिष्ट प्रसंस्करण केंद्रों में आवश्यक स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्वच्छता कार्यक्रमों का सतत अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया. स्वच्छता योजनाओं में दोहराव रोकने व संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए समेकित योजना बनाने तथा जिलास्तर पर केंद्रीय निगरानी की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया. बैठक में सीएस, कार्यपालक अभियंता (पीएचईडी), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), डीपीएम (मनरेगा), डीपीएम (जीविका), लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन