Jehanabad : साइबर फ्रॉड ने डिलिवरी के नाम पर खाता से 29 हजार उड़ाये

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : साइबर फ्रॉड ने डिलिवरी के नाम पर खाता से 29 हजार उड़ाये

कोचहसा गुलाबगंज निवासी प्रसूता महिला सोनी देवी के डिलिवरी के नाम पर साइबर फ्रॉड ने 29 हजार 500 रुपये की निकासी खाता से कर लिया. पीड़िता के पति उमाशंकर दास ने इमामगंज मध्य बिहार ग्रामीण बैंक जाकर घटना की शिकायत करते हुए खाता को बंद कराया.

विज्ञापन

वंशी. कोचहसा गुलाबगंज निवासी प्रसूता महिला सोनी देवी के डिलिवरी के नाम पर साइबर फ्रॉड ने 29 हजार 500 रुपये की निकासी खाता से कर लिया. पीड़िता के पति उमाशंकर दास ने इमामगंज मध्य बिहार ग्रामीण बैंक जाकर घटना की शिकायत करते हुए खाता को बंद कराया.

घटना के संबंध में उमाशंकर ने बताया कि मेरी पत्नी के मोबाइल फोन पर पूछा गया कि आपको डिलिवरी का 1400 रूपए मिला है या नहीं. महिला ने बताया कि 1400 मिल गया है. इस पर साइबर फ्रॉड ने कहा कि स्वास्थ विभाग की ओर से 6000 हजार और डालना है. इसके लिए आप अपना पे फोन नम्बर दीजिए. महिला ने बताया कि मेरे पति का पे फोन है, मेरा नहीं है. साइबर ठग ने महिला के पति के मोबाईल पर कॉल कर बताया कि आपकी पत्नी ने नंबर दी है. डिलिवरी का 6000 हजार रुपये डालना है. पे फोन नंबर दीजिए. उसके बाद ओटीपी की मांग की. जैसे ही ओटीपी नंबर बताया, कुछ देर बाद मोबाइल पर मैसेज निकासी का आने लगा. जैसे ही मोबाइल खोल कर मैसेज चेक किया तो देखा कि 29 हजार 500 की निकासी हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन