बाइक सवार ने बोलरो में मारा धक्का, घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Apr 2024 10:58 PM
स्थानीय थाना क्षेत्र के अहमदपुर हरना पंचायत के लारीगढ़ के पास उस समय अफरातफरी का माहौल कायम हो गया, जब एक बाइक सवार फिल्मी स्टाइल में बोलेरो में धक्का मार दिया. हालांकि बाइक सवार बाइक से फेंकाकर बोलेरो के आगे वाली शीशा में जा टकराया, जिससे बोलेरो का शीशा भी फूट गया.
कुर्था. स्थानीय थाना क्षेत्र के अहमदपुर हरना पंचायत के लारीगढ़ के पास उस समय अफरातफरी का माहौल कायम हो गया, जब एक बाइक सवार फिल्मी स्टाइल में बोलेरो में धक्का मार दिया. हालांकि बाइक सवार बाइक से फेंकाकर बोलेरो के आगे वाली शीशा में जा टकराया, जिससे बोलेरो का शीशा भी फूट गया. इस दौरान बाइक सवार भी घायल हो गया. जानकारी के अनुसार कुर्था थाना क्षेत्र के कैथालोदीपुर गांव निवासी नंदलाल मिस्त्री के पुत्र जीतू कुमार लारी से अपने घर कैथालोदीपुर आ रहा था, तभी विपरीत दिशा से एक बोलेरो बरात को सवार कर टिकारी की तरफ जा रहा था, जहां लारीगढ़ के समीप ही यह हादसा हुआ. सूचना पाते ही 112 नंबर की गाड़ी पर सवार एसआई सुबीन कुमार व प्रमोद कुमार ने आनन- फ़ानन में घायल युवक को कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों की मानें तो घायल युवक खतरे से बाहर बताया जाता है. बाइपास के समीप बाइक अनियंत्रित होने से तीन घायल : मखदुमपुर. गुरुवार की देर रात मखदुमपुर बाजार से गुजरी बाइपास के समीप बाइक अनियंत्रित हो जाने से तीन लोग घायल हो गये. घायलों में सरेन गांव निवासी धनंजय कुमार, अजय कुमार व मिंटू कुमार बताये जाते हैं. सरेन गांव से गया बरात जा रही थी जिसमें तीनों लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान मखदुमपुर बाइपास के समीप बाइक अनियंत्रित हो गया जिससे तीनों लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए डायल 112 की पुलिस ने रेफरल अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










