जहानाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता: सुपारी किलर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, घर से हथियार और कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता: सुपारी किलर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, घर से हथियार और कारतूस बरामद

बाईं ओर आरोपी की तस्वीर , दाईं ओर एसडीपीओ की तस्वीर

Bihar Crime News: जहानाबाद में सुपारी किलर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए है. एसडीपीओ मनीष चंद्र पांडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी लंबे समय से सुपारी लेकर हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहा था.

विज्ञापन

Bihar Crime News: (संजय अनुराग) जहानाबाद पुलिस ने जिले में सक्रिय सुपारी किलर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान परस बीघा थाना क्षेत्र के दरबारी बीघा गांव निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर पटना जिले के परसा इलाके से गिरफ्तार किया.

घर से हथियार और मोबाइल बरामद

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की, जहां से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, 31 जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए. छापेमारी टीम में परस बीघा थाना अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भारती, एसआई चंदन कुमार, एसआई राजेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ मनीष चंद्र पांडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी लंबे समय से सुपारी लेकर हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहा था.

फरवरी में हुई थी शैलेश कुमार की हत्या

पुलिस के अनुसार, पासीघाट थाना क्षेत्र के नौरु गांव में 23 फरवरी 2026 को पूर्व विवाद में शैलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गंभीर रूप से घायल शैलेश की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस हत्या के पीछे सुपारी किलर गिरोह सक्रिय था, जिसका सरगना रोशन कुमार है। पुलिस के मुताबिक, शैलेश कुमार की हत्या के लिए 75 हजार रुपये की सुपारी दी गई थी।

तीन अपराधियों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने बताया कि इस हत्या में रोशन कुमार के अलावा विकास कुमार और मनीष कुमार भी शामिल थे. तीनों को 25-25 हजार रुपये की सुपारी मिली थी. फिलहाल दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पहले भी कर चुका है सुपारी लेकर हत्या

पुलिस अनुसंधान में यह भी सामने आया है कि रोशन कुमार ने काको थाना क्षेत्र में राजीव यादव की हत्या भी सुपारी लेकर की थी. इस हत्या के लिए उसे 50 हजार रुपये दिए गए थे. जमीनी विवाद में राजीव यादव की पत्नी और बेटे ने ही हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में दोनों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है.

गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके नेटवर्क की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जिले में संगठित अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा.

Also Read:आरा में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 शुरू, हजारों लोगों को मिलेगा योजनाओं का लाभ; लाभार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य तय

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन