आरा में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 शुरू, हजारों लोगों को मिलेगा योजनाओं का लाभ; लाभार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य तय

Updated:
विज्ञापन
baithak

जनजातीय गरिमा उत्सव की तस्वीर

Bihar News: आरा में ‘जनजातीय गरिमा 2026 का कार्यक्रम आयोजित किया गया. 18 से 25 मई तक चलेंगे विशेष शिविर. जिस में 21 पंचायतों के 34 गांव होंगे लाभान्वित. भारत सरकार एवं बिहार के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar News:(आशुतोष पाण्डेय) आरा में जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव 2026’ का शुभारंभ किया गया. यह कार्यक्रम जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं बिहार के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है.

21 पंचायतों के 34 गांवों में चलेगा अभियान

यह विशेष अभियान 18 से 25 मई तक संचालित किया जाएगा. इसके तहत बिहिया और शाहपुर प्रखंड के 21 पंचायतों के 34 गांवों में निवास करने वाले 670 जनजातीय परिवारों के कुल 4,810 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से पूरी तरह आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है.

योजनाओं और सेवाओं का मिलेगा लाभ

अभियान के दौरान लाभार्थियों के लिए कई गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी, जिनमें जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न प्रमाण-पत्रों का वितरण, सरकारी योजनाओं का लाभ, वृक्षारोपण अभियान तथा मेडिकल कैंप शामिल हैं. मेडिकल कैंप के माध्यम से लोगों की स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 19 से 25 मई तक सभी चिन्हित आदि सेवा केंद्रों पर कैंप लगाकर त्वरित सेवाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.

21 से 23 मई तक जनसुनवाई

कार्यक्रम के तहत 21 से 23 मई तक विशेष जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.

कई अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने अभियान को प्रभावी और सफल बनाने का संकल्प लिया.

Also Read:अरवल में कूड़ेदान में मिली सरकारी दवाएं, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही हुई उजागर

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन