Jehanabad : शहर में ऑटो व इ-रिक्शा पर कसेगा शिकंजा, पांच रूटों में होगा परिचालन

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में परिचालित ऑटो चालकों की मनमानी पर लगाम लगाने तथा आम नागरिकों को सड़क जाम और उससे जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है. विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार शहरी क्षेत्र में ऑटो रिक्शा और इ-रिक्शा के परिचालन को विनियमित करने के लिए मुख्य मार्गों को पांच रूटों में विभाजित किया गया है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर.

इन रूटों पर कलर कोडिंग लागू की जायेगी और सड़क की परिवहन क्षमता के अनुरूप ही ऑटो व इ-रिक्शा के परिचालन की अनुमति दी जायेगी. वर्तमान में शहरी क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में ऑटो और इ-रिक्शा चल रहे हैं, जिससे शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है. रूट निर्धारण नहीं होने के कारण ऑटो चालक अपनी मनमर्जी से जिस दिशा में चाहें, वाहन का परिचालन करते देखे जाते हैं. परिवहन विभाग द्वारा रूट निर्धारण और कलर कोडिंग लागू होने के बाद यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी. उन्हें अपने गंतव्य के लिए निर्धारित कलर कोड वाले ऑटो में ही सवार होना होगा. इससे शहर को जाम की समस्या से निजात मिलेगी और ऑटो चालकों की मनमानी पर भी प्रभावी रोक लगेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन