धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Apr 2024 10:57 PM
नगर थाने की पुलिस ने पैसा लेकर जमीन व मकान रजिस्ट्री नहीं करने एवं लाखों रुपये हड़पने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है.
जहानाबाद. नगर थाने की पुलिस ने पैसा लेकर जमीन व मकान रजिस्ट्री नहीं करने एवं लाखों रुपये हड़पने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी प्राचीन देवी मंदिर पूर्वी ऊंटा का रहने वाला विक्रम कुमार बताया जाता है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि स्टेशन के समीप संचालित एक होटल के प्लॉट एवं भवन को बेचने की बात की गई थी जिसके बाद खरीदार ने 60 लाख रुपये दिया था लेकिन बाद में जमीन का मालिक प्लॉट की रजिस्ट्री करने में आना-कानी करने लगा. बार-बार जमीन रजिस्ट्री करने में टाल-मटोल करने के बाद खरीदार ने बीते मार्च माह में नगर थाने में जमीन देने के नाम पर पैसा लेकर लाखों रुपये हड़पने का मामला दर्ज कराया था. दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मधुबन होटल बिल्डिंग बेचने के नाम पर आरोपित ने 60 लाख रुपये ले लिया था और फिर जमीन लिखने में आनाकानी कर रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










