ePaper

Jehanabad : पंडितपुर गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट युवक जख्मी

Updated at : 02 May 2025 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : पंडितपुर गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट  युवक जख्मी

शकुराबाद थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक दिनेश यादव बताया जाता है जिसका इलाज आनन-फानन में रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद में कराया गया

विज्ञापन

रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक दिनेश यादव बताया जाता है जिसका इलाज आनन-फानन में रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद में कराया गया जहां इलाज कराने के बाद घायल युवक ने थाने में मंजय यादव सहित चार लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने का आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

हालांकि घायलावस्था में ग्रामीण जुटे और इलाज के लिए अस्पताल लाये जहां से इलाज कराने के बाद थाने को आवेदन दिया है. पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन