Jehanabad : मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 2245 वोटरों के विलोपित किये गये नाम

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 2245 वोटरों के विलोपित किये गये नाम

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. अर्हता तिथि 1 जुलाई के आधार पर 30 सितंबर को अरवल जिले के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है.

विज्ञापन

अरवल.

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. अर्हता तिथि 1 जुलाई के आधार पर 30 सितंबर को अरवल जिले के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. प्रारूप प्रकाशन के समय जिला में पुरुष मतदाताओं की संख्या-2 लाख 70 हजार 170 और महिला 2 लाख 41 हजार 464 एवं अन्य-3 कुल 5 लाख 11 हजार 568 मतदाता थे. प्रकाशन की सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 76 हजार 427 और महिला मतदाताओं की संख्या-2 लाख 47 हजार 12 एवं अन्य 5 है. कुल 5 लाख 23 हजार 444 मतदाता अरवल जिला में हो गये है. विशेष गहन पुनरीक्षण की अवधि में 14 हजार 121 मतदाता के नाम जोड़े गये तथा 2245 मतदाता के नाम विभिन्न कारण से मतदाता सूची से हटाये गये. साथ ही 8195 मतदाता के प्रविष्टि में सुधार किया गया है. बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के साथ-साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, कुमार गौरव, उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 214 अरवल सह अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन