Jehanabad : पूर्व के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के मलहचक पानी टंकी के समीप पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

जहानाबाद

नगर थाना क्षेत्र के मलहचक पानी टंकी के समीप पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में एक पक्ष के प्रियंका कुमारी ने नगर थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि वह अपने घर में खाना बना रही थी. इसी दौरान घर के बाहर शोर-शराबा हुआ और जब बाहर निकला तो देखा कि धर्मेंद्र कुमार, आदि कुमार समेत आधा दर्जनों की संख्या में रहे महिला-पुरुष अचानक लाठी-डंडे, रॉड लेकर हमला बोल दिया एवं गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया. मारपीट की घटना में देवर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. शिकायतकर्ता का आरोप है कि मारपीट करने वाले विरोधी पक्ष के लोगों ने मेरे गले से मेरे गले से सोने का मंगलसूत्र एवं जिउतिया छीन लिया. इधर, दूसरे पक्ष के आदित्य राज ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि पड़ोस के विजय केवट, अमर सहनी समेत चार की संख्या में रहे लोगों ने मेरे पिता को घेर कर मारपीट करना शुरू कर दिया. जब मैं बचाने गया तो लोहे की रॉड से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया. इस क्रम में मार खाता देख मेरी मां मुझे बचाने आई तो अभियुक्तों ने उनके साथ भी मारपीट की एवं गले से आभूषण छीन लिया. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन