दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति राख
कलेर : प्रखंड क्षेत्र के मेहंदिया बाजार स्थित मेहंदिया ग्राम निवासी कुमार सतीश चंद्र अकेला जेनरल शृंगार स्टोर एवं फुटवेयर की दुकान में अचानक रात्रि दस बजे के लगभग आग लग गयी. इससे दुकान में रखे लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की बगल […]
कलेर : प्रखंड क्षेत्र के मेहंदिया बाजार स्थित मेहंदिया ग्राम निवासी कुमार सतीश चंद्र अकेला जेनरल शृंगार स्टोर एवं फुटवेयर की दुकान में अचानक रात्रि दस बजे के लगभग आग लग गयी. इससे दुकान में रखे लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की बगल में अकेला जेनरल शृंगार स्टोर एवं फुटवेयर की दुकान में रात्रि में आग लग गयी. स्थानीय लोग एवं अग्निशमक के द्वारा आग पर काबू पाया गया.
दुकानदार के कथनानुसार लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का सामान जल कर खाक हो गया. इस संबंध में उन्होंने थाने को सूचना दी है. घटनास्थल का निरीक्षण बीडीओ, सीओ एवं थाने की पुलिस के द्वारा किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










