ePaper

बिहार : जहानाबाद में जमीन के विवाद में चली गाेलियां, 3 घायल, दो की स्थिति गंभीर

Updated at : 19 May 2017 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : जहानाबाद में जमीन के विवाद में चली गाेलियां, 3 घायल, दो की स्थिति गंभीर

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद में काको थाना क्षेत्र के हमीनगर गांव के समीप गवाही देकर लौट रहे कुछ लोगों पर हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करदिया.जिससेतीन लोग जख्मी हो गये. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. इनमें से दो की हालत गंभीर बतायी जा […]

विज्ञापन

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद में काको थाना क्षेत्र के हमीनगर गांव के समीप गवाही देकर लौट रहे कुछ लोगों पर हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करदिया.जिससेतीन लोग जख्मी हो गये. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. इनमें से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

घटना की सूचना पाकर काको थाना की पुलिस मौके पर पहुंचीऔर मामलेकीजांच में जुट गयी है. इधर, घटना के संबंध में परिजनोंकीमानें तो जमीनी विवाद को लेकर काको थाना में सभी घायल लोग गवाही देनेगये थे. गवाही देकर अपने घर लौटनेके दौरान पहले से घात लगाए दूसरे पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया.

बरात में फरमाइशी गीत को ले चाकूबाजी, दो घायल

बताया जाता है कि काको थाना अंतर्गत चंदौरा गांव में भूमि विवाद को लेकर थाना में प्राथमिकी बीते रात्रि को दर्ज की गयी थीऔर आज गवाही के लिए एक पक्ष के लोगों को काको थाना में बुलाया गया था. इस घटना के बाद चंदौरा गांव में दो पक्षों के बीच तनाव गहरा गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारीकररही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन